
जाहरवीर मेला स्थल पर 18 से 24 तक होगी राम कथा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जाहरवीर मेला समिति के अध्यक्ष सीएम चौहान ने बताया कि आगामी 18 तारीख से 24 तारीख तक शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक राम कथा सत्संग का आयोजन जाहरवीर दतेडी मेला प्रांगण पर होगा और यज्ञ का समय सूर्य उदय से शुरू होगा। कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश 18 को बेदी पूजन अरणी मंथन एवं अग्नि प्रज्वल 19 को बेदी पूजन एवं यज्ञ कार्यक्रम 20 में से 23 में तक पूर्ण आहुति एवं विशाल भंडारा 24 को समापन के साथ किया जाएगा।
कथा वाचन व्यास पूज्य पंडित कंचन किशोरी जी अयोध्या धाम की मुख वाणी से होगी व मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज की गरिमाई उपस्थिति रहेगी। आचार्य बृजनंदन शुक्ला अयोध्या धाम व आचार्य शशांक शेखर शुक्ला के आवाहन पर ग्रामीणों व मेला समिति के सभी पदाधिकारी की मौजूदगी में और सीएम चौहान के आवास पर पहुंचकर निमंत्रण पत्र देकर सभी पदाधिकारी को जाहरवीर मेला समिति की देखरेख में राम कथा का आयोजन किया जाए। कथा आओ पुणे आगरा किया। समिति पदाधिकारी ने भी अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।मेला समिति में डॉ, रामभूलसिंह तोमर ऋषिपाल सिंह तोमर एडवोकेट लाखन तोमर रामकुमार तोमर देवेंद्र तोमर विदित तोमर अंगा तोमर महेश मास्टर बिभिषन प्रधान पवन तौमर हरिओम चौहान सोमपाल तौमर आदि उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























