
👁 7 views Views
16 हजार रूपए का खोया मोबाइल फोन स्वामी को वापिस मिला
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना सिम्भावली पुलिस ने खोये हुए मोबाइल फोन को स्वामी को लौटाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लौटाकर दी।
जनपद में गुमशुदा व खोये मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए एक मोबाइल फोन वीवो प्रो 5जी (कीमत करीब 16,000/- रुपये) तलाश कर मोबाइल फोन स्वामी को सुपुर्द किया गया।
मोबाइल फोन स्वामी द्वारा हापुड़ पुलिस का आभार प्रकट करते हुए की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























