
हापुड़: न्यू आलोक, गणेशपुरा आदि कॉलोनी में जलभराव, नाले के जीर्णोद्धार की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में हुई तेज बारिश से गणेशपुरा, आलोक कॉलोनी आदि इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। करीब डेढ़ से 2 फीट तक पानी भरने से लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वार्ड नंबर 9 के सभासद विकास दयाल ने बताया कि गणेशपुरा से आलोक कॉलोनी की ओर जाने वाला नाला जर्जर अवस्था में है। नाले की खराब स्थिति से 12 से अधिक मोहल्ले की जल निकासी प्रभावित है जिससे गंदा पानी घरों में भर जाता है और लोगों को परेशानी होती है। साथ ही मकान की नीव भी कमजोर होती जा रही है। उन्होंने बताया कि रेलवे फाटक के पास पानी की निकासी बंद कर दी गई है जिससे समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों से अपील की कि राज्य वित्त निधि से नाले का जीर्णोद्धार कर जल निकासी की समस्या का समाधान करें।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















