
हापुड़: मेरठ रोड पर दो पक्षों में मारपीट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर बीती रात दो पक्षों में विवाद हो गया जिसने मारपीट का रूप ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मामला बीती रात का है जब हापुड़ की मेरठ रोड पर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसने कहासुनी का रूप ले लिया। धीरे-धीरे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























