
गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, छात्रों का तिलक लगाकर किया स्वागत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बुधवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद विद्यालयों में फिर से रौनक लौट आई। बाबूगढ़ छावनी स्थित डिपो रोड पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के निकट स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में नए सत्र के पहले दिन छात्र-छात्राओं का विशेष स्वागत किया गया।
विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों का शिक्षिकाओं ने रोली-टीका लगाकर एवं मिठाई तथा चॉकलेट वितरित कर स्वागत किया। स्वागत समारोह से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय का वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका डॉ. स्वाति वर्मा ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पहले 10 बच्चों को निशुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाएगी। विद्यालय में प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा समय-समय पर विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। साथ ही कंप्यूटर शिक्षा की भी व्यवस्था है, जिससे बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सके।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़
























