
हापुड़: नगर पालिका स्थित शौचालय में टूटा यूरिनल, टोंटियां गायब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के परिसर में लगे शौचालय के हालात बेहद खराब हैं। यहां शौच के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। यूरिनल टूटे हुए हैं और नलों से टोटीयां गायब है। आप ही सोचिए यदि नगर पालिका परिषद स्थित शौचालय में यह हालात होंगे तो अन्य जगहों पर स्थित शौचालय का क्या होगा? नगरपालिका के परिसर में स्थित शौचालय की देखरेख में ही अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
नगर पालिका परिषद हापुड़ में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में वह जरूरत पड़ने पर शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। पुरुष शौचालय में यूरिनल टूटा हुआ है और टोंटी भी गायब है। अधिकारियों द्वारा कोई खास कार्रवाई न करने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























