हापुड़: आर्य समाज के सामने दो गाड़ियों की भिड़ंत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर गुरुवार की रात को एक अनियंत्रित कार ने आगे चल रही गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। आगे चल रही गाड़ी में गर्भवती महिला भी सवार थी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए लेकिन गनीमत यह रही कि किसी को इस दौरान चोट नहीं आई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत से लेकर जांच शुरू कर दी।
गुरुवार की रात को तहसील चौराहे से अतरपुरा चौराहे जाने वाले रास्ते पर आर्य समाज के सामने वेगन आर गाड़ी में पीछे से आई एक अन्य कार में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और घायलों का हाल जाना। साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























