हापुड़: दिल्ली रोड पर स्थित होटल में घुसकर दबंगों ने की मारपीट










हापुड़: दिल्ली रोड पर स्थित होटल में घुसकर दबंगों ने की मारपीट

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित एक होटल में दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने होटल के संचालक और अन्य व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की। टेबल पर रखा सामान उठाकर पीड़ित को जमकर मारा। दबंगों की यह दबंगई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

हापुड़ में सोमवार की रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक होटल का बताया जा रहा है जहां कुछ दबंग होटल में स्थित संचालक के कमरे में घुस गए और जाते ही घूसों की बरसात कर दी। आरोपियों ने जमकर गाली-गलौज किया। ऑफिस के भीतर मौजूद दोनों व्यक्तियों पर जमकर लात-घूसे बरसाए जिसकी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपियों के हाथों में जो भी आया उन्होंने उसे उठाकर पीड़ित पक्ष को जमकर पीटा। दबंगों की दबंगई वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464









  • Related Posts

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित अवैध विस्फोटक सामग्री…

    Read more

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खैर पुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी पर आईटी की रेड सोमवार को खत्म हो गई। देर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण
    error: Content is protected !!