
👁 14 views Views
हापुड़: सफाई न होने पर नाले के बीच बैठकर हड़ताल की चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड से दिल्ली रोड तक जा रहा एक नाला क्षेत्र वासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस नाले में कई मोहल्लों का गंदा पानी गिरता है। नाले की सफाई न होने से क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है जिसकी वजह से इलाके में गंदगी फैल रही है। बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ा है। ऐसे में वार्ड 9 के सभासद विकास दयाल ने बताया कि एक दशक से अधिक समय से नाला साफ नहीं हुआ है जिसकी वजह से काफी ज्यादा बदबू आती है। संक्रमण फैल रहा है। शीघ्र से शीघ्र नाले की सफाई की जाए वरना वह 30 जून को नाले के बीच बैठकर हड़ताल करेंगे।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179
























