
नवादा में मकान के अंदर निकला जहरीला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के पास स्थित नवादा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के अंदर जहरीला कोबरा सांप निकल आया। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जोगी चौधरी के मकान में अचानक सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई।
इसके बाद सर्प मित्र सतेंद्र शर्मा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सतेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ सांप का रेस्क्यू किया। सांप स्पेक्टेकल्ड कोबरा प्रजाति का बताया जा रहा है। कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद मकान में मौजूद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, घटना के बाद आसपास के लोगों में भी सांप को देखने को लेकर चर्चा बनी रही।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


























