
पिलखुवा में खुले नाले में गिरा छोटा पिकअप वाहन
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में सिखेड़ा रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां सड़क किनारे खुले पड़े नाले में एक छोटा पिकअप वाहन गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे ने एक बार फिर संबंधित विभाग की सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे काफी समय से नाला खुला पड़ा हुआ है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से नाले को ढकने या उसके आसपास सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।
लोगों का आरोप है कि खुले नाले के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। रात के समय वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अब सवाल यह है कि आखिर किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा है? क्या संबंधित विभाग किसी अनहोनी के बाद ही खुले नाले को ढकने की सुध लेगा? स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द नाले को ढकवाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























