
हापुड़: फ्रीगंज रोड स्थित प्रतिष्ठान पर युवक के साथ मारपीट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्री गंज रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठान में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति के हाथ में डंडा है और जमीन पर कुर्सी भी गिरी पड़ी है। इस दौरान जमकर गाली गलौज किया गया। वीडियो वायरल हो रही है जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
हापुड़ में सोमवार की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग मिलकर एक युवक को पीट रहे हैं। लात-घूंसों की बरसात कर रहे हैं और उसे जमकर गालियां दे रहे हैं। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























