
हापुड़: फ्रीगंज रोड व आवास विकास को जोड़ने वाला बाइक वाला पुल आम लोगों के लिए 11 अगस्त तक रहेगा बंद
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने मेरठ रोड स्थित आवास विकास पैदल/बाइक पुल को 11 अगस्त तक आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया है। इस निर्णय के बाद रोजाना इस पुल से आवागमन करने वाले हजारों दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना होगा।
प्रशासन के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
पुल बंद रहने के कारण स्थानीय लोगों और दैनिक यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















