
हापुड़: राधापुरी स्थित मकान की रसोई में लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला राधापुरी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब एक मकान की रसोई में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। हालांकि थोड़ा नुकसान हो गया।
मामला शुक्रवार का है जब हापुड़ के राधापुरी स्थित एक मकान की रसोई में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। क्षेत्रवासी एकत्र हुए और उन्होंने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

























