👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी जनसंपर्क कर वोट मांग रहे हैं। वहीं चुनाव में आवारा कुत्तों का मुद्दा जोर शोर से गर्मा रहा है। आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं जिनका कहना है कि आवारा कुत्तों से निजात दिलाई जाए क्योंकि यह कुत्ते कभी भी वाहन सवारों के पीछे पड़ जाते हैं। आने-जाने वाले लोगों को काट लेते हैं। किसी की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आपको बता दें कि हालात यह है कि हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी के एक चौराहे पर दो दर्जन से ज्यादा आवारा कुत्तों का आतंक है जिसकी वजह से लोग यहां से निकलने में कतराते हैं। विकास के साथ-साथ आवारा कुत्तों नसबंदी बेहद जरूरी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























