👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावीरण में उतरे प्रत्याशी वैसे तो लोगों की समस्याओं को दूर करने का दावा और वादा कर रहे हैं लेकिन चुनावी माहौल में हापुड़ के गांधी गंज से गोल मार्केट जाने वाले रास्ते पर टूटी पुलिया इन दिनों हादसों को न्योता दे रही है। आने-जाने वाले राहगीर यहां गिरकर चोटिल हो रहे हैं। टूटी पुलिया से प्रतिदिन कई लोगों का आना-जाना लगा रहता है। गढ़ रोड को गोल मार्केट से जोड़ने में यह रास्ता अहम भूमिका अदा करता है लेकिन यह पुलिया अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है। राहगीरों का कहना है कि जल्द ही इस पुलिया की मरम्मत की जाए।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065























