हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित सरकारी अस्पताल के पास बना शौचालय इन दिनों बीमारी का दूसरा पता बन चुका है जहां इतनी गंदगी है की आने-जाने वाले लोगों को हर समय बदबू का सामना करना पड़ता है। आसपास के दुकानदारों की दुकानदारी पर भी काफी ज्यादा असर पड़ रहा है। समय पर शौचालय की सफाई ना होने की वजह से ग्राहक आसपास की दुकानों पर जाने से कतराते हैं जिससे उनका रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों की मांग है कि समय पर शौचालय की सफाई की जाए। साथ ही शौचालय के पीछे एक टीन शेड लगाकर इसे कवर किया जाए।

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि शौचालय की नियमित रूप से सफाई नहीं होती जिसके चलते मजबूरन बदबू के बीच रहना पड़ता है। ऐसे में शौच करने आने वाले लोगों को भी इंफेक्शन का खतरा रहता है। कुछ लोग तो यह बताते हैं कि शौचालय का होना… ना होने के ही बराबर है क्योंकि यहां इतनी जबरदस्त गंदगी है जिस कारण लोगों को अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























