
👁 42 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अच्छेजा पुल पर स्थित श्री बालाजी धाम के बाहर लगे प्याऊ से टोटी चुराने वाले टोटी चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अंकित पुत्र जयनारायन निवासी जरौठी रोड अशोक नगर कॉलोनी थाना हापुड़ है।
आपको बता दें कि हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित अच्छेजा पुल पर स्थित श्री बालाजी धाम के बाहर लगे ठंडा प्याऊ से अंकित ने टोटी चुराई। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई जो वायरल हो गई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच की और आरोपी अंकित को बालाजी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























