
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर पर भी इन दिनों रील बनाने का क्रेज तो वहीं उनकी कार के चालक पर हाईवे पर दौड़ती गाड़ी में गाड़ी चलाते समय वीडियो देखना का चस्का दिखाई पड़ रहा है। जी हां रेखा नागर द्वारा उनके फेसबुक पेज पर डाली गई एक वीडियो में कार चला रहे चालक की लापरवाही साफ दिखाई पड़ रही है। ऐसे में हादसा भी हो सकता है। मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यदि गंगा एक्सप्रेसवे पर दौड़ती जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी का चालक ही यूट्यूब पर देखेगा तो ऐसे में अन्य लोगों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि यह वीडियो गंगा एक्सप्रेसवे की है जिसमें गाड़ियां फर्राटा भरती है। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर रील बनवाने में व्यस्त हैं। उनका गनर अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद है और चालक गाड़ी दौड़ाते-दौड़ाते यूट्यूब की वीडियो देख रहा है। यदि सामने कोई वाहन आ जाए या गाड़ी अनियंत्रित हो जाए तो चालक पहले फोन संभालेगा या गाड़ी। लापरवाही भरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























