
हापुड़: चलती बाइक पर लटक कर किया स्टंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर बाइक सवार द्वारा स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाइक पर तय संख्या से अधिक लोग यात्रा कर रहे हैं और अपने साथ-साथ औरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। बाइक पर लटक कर युवक जाता हुआ दिखाई दिया जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मामले में स्टंटबाजों पर कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड की एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में बाइक सवार युवक स्टंट करते हुए दिखाई दिए जिसमें तय संख्या से अधिक लोग बाइक पर बैठे हुए हैं। एक युवक तो पीछे लटक कर यात्रा करता हुआ दिखाई दिया। तीन से अधिक लोग बाइक पर सवार हैं। मामले में विभाग को कार्रवाई करने की जरूरत है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























