👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की छात्रा सुहानी ने दिल्ली में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ दिल्ली द्वारा दिल्ली में आयोजित जूनियर प्रतिस्पर्धा में हापुड़ के एकेपी पीजी कॉलेज की छात्रा सुहानी ने हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल हासिल किया है। सुहानी ने स्क्वायड 115, बेंच प्रेस में 52.5 किलोग्राम, डेडलिफ्ट में 125 किलोग्राम भार उठाते हुए कुल 295.5 किलोग्राम भार उठाया। इसके बाद सुहानी को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT






















