
हरिद्वार में हापुड़ के छात्र ने किया जनपद का नाम रोशन, जीता गोल्ड एवं सिल्वर मेडल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, 18 जुलाई। उत्तराखंड की पावन नगरी हरिद्वार में 16 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद हापुड़ के कस्बा सिंभावली स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र दक्ष भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। अंडर-17 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग करते हुए दक्ष भारद्वाज ने शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) तथा डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दक्ष भारद्वाज की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके पिता श्री दीपक शर्मा, जो स्वास्थ्य विभाग के टी 0बी0 विभाग में जिला कार्यक्रम कॉर्डिनेटर के पद पर कार्यरत हैं, सहित टी 0बी0 विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह एवम् जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने दक्ष को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर देश और जनपद का गौरव बढ़ाएंगे। इस अवसर पर
मॉडर्न पब्लिक स्कूल की चेयरमैन श्रीमती मीना सिंह ने भी इस उपलब्धि पर छात्र, उसके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















