
धौलाना: लाखों का ट्रक लेकर चालक फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के मसूरी-गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक चालक लाखों का ट्रक लेकर फरार हो गया जिसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के एकता विहार, सोनिया विहार रोड निवासी शहजाद खान ने शिकायत करते हुए बताया कि उनका धौलाना के मसूरी गुलावठी रोड पर व्यवसाय है। उनके पास एक ट्रक है जिसे चलाने के लिए उन्होंने बागपत निवासी एक चालक को नौकरी पर रखा था। 1 जून को चालक ट्रक को काम पर लेकर निकला था जिसका 8 जून से अता-पता नहीं है। चालक के दोनों फोन बंद आ रहे हैं। ऐसे में पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है पुलिस की जांच जारी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























