
हापुड़: रेलवे रोड पर ठेले वाला दे रहा ₹90 आलू का पत्ता, साल की लाखों की सेल, फिर भी टैक्स चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित सिटी प्लाजा के सामने आलू की टिक्की और गोलगप्पे का ठेला लगाने वाला कई विभागों की रडार पर है। इसका कारण यह है कि प्रतिदिन औस्तन करीब 500 पत्ते की बिक्री के अनुसार यह भारी भरकम सेल कर रहा है लेकिन जीएसटी अदा नहीं करता। आलू की टिक्की बनाने में इस्तेमाल खाद्य सामग्री से लेकर दोने पत्तल के निस्तारण तक विभागों की नजर में है। कुछ पत्ते नाले में भी पड़े रहते हैं। बता दें कि नगर पालिका हापुड़, खाद्य विभाग, जीएसटी विभाग अन्य विभाग आलू टिक्की विक्रेता पर नजर बनाए हुए हैं।
हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित सिटी प्लाजा के सामने आलू की टिक्की का ठेला लगाने वाले टिक्की विक्रेता का आलू की टिक्की का पत्ता ₹90 पहुंच गया है। यदि प्रतिदिन करीब 500 आलू की टिक्की के पत्तों की सीसेल हुई तो यह विक्रेता करीब 45,000 रुपए की सेल प्रतिदिन करता है। 1 महीने में करीब 13 लाख से अधिक का माल सेल हो जाता है। यदि 1 साल का औसत लगाया जाए तो यह आंकड़ा एक करोड़ 62 लाख के आंकड़े को छू जाता है जिसकी वजह से कई अधिकारी भी हैरत में है।
वही आमतौर पर हापुड़ में टिक्की का पत्ता कुछ रेस्टोरेंट संचालक ₹50 से ₹ 70-75 तक दे रहे हैं जिसमें जीएसटी भी शामिल है। ऐसे में टैक्स चोरी की भारी संभावना जताई जा रही है। लाखों का टैक्स चोरी करने का अनुमान है। खुद को अनियंत्रित सेक्टर में दर्शाकर लाखों की सेल करने वाला टिक्की विक्रेता अब कई विभागों की रडार पर आ चुका है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671



















