
हापुड़: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर निकला सांप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार की देर रात अचानक सांप निकल आया। सांप को देखकर यात्रियों ने दूरी बनाने में भलाई समझी। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की देर रात का है जब एक सांप रेंगता हुआ अचानक प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गया। वहां मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद सांप का रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया जिसके बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























