
चलती गाड़ी में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर चलती गाड़ी आग का गोला बन गई। इस दौरान हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ड्राइवर ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मामला गुरुवार की रात का बताया जा रहा है जब एक चलती गाड़ी में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। कार में मौजूद चालक ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























