
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी के फेस एक में स्थित लक्ष्मी केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक का आग लग गई। आग की लपटे देख हड़कंप मच गया। आg ने पास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक व्यक्ति झुलस गया जिसका उपचार कराया जो फिलहाल स्वस्थ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। हालांकि लाखों का नुकसान हुआ है। सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर हापुड़ से तीन और पिलखुवा से भी तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आपको बता दें कि धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र के फेस-एक में स्थित लक्ष्मी केमिकल्स फैक्ट्री में पेंट का काम होता है जिसमें गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग देख लोगों के होश उड़ गए। चारों तरफ जहरीली हवा फैल गई जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने आग पर काबू पाया। छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस दौरान फैक्ट्री में काम करने वाला एक कर्मचारी झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया जो फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है। वहीं पास की दोनों फैक्ट्रियों को भी आगे ने अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पाए गया। अन्य दो फैक्ट्रियों में भी आंशिक नुकसान हुआ। कुल मिलाकर लाखों का नुकसान हुआ है। नुकसान का सटीक आंकलन किया जा रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























