👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ क्षेत्र के एक युवक ने गुलावठी थाने में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बता दें कि हापुड़ जनपद के एक युवक ने कुछ समय पहले जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी की युवती से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद रहने लगा और युवती अपने मायके चली गई. मामला थाने पहुंचा जहां गुलावठी पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया लेकिन विवाद बढ़ने पर हापुड़ निवासी युवक ने थाने में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके बाद उसे हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
MISS N KIDS से खरीदें EXCLUSIVE RANGE : 7017025953
























