
हापुड़: पक्का बाग मंडी में बंदरों का जबरदस्त आतंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड के कारण लोग बहुत परेशान है। बंदर कभी भी हमला कर देते हैं जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा और उनकी समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
हापुड़ के पक्का बाग में आवारा बंदरों का इस कदर आतंक है कि लोगों का सड़कों पर निकलना, छत पर बैठना दुभर हो रहा है। आए दिन बंदर किसी न किसी पर हमला कर देते हैं। आसपास अनाज से जुड़ा कारोबार भी होता है। ऐसे में बंदर लोगों पर कभी भी हमला कर देते हैं। क्षेत्र वासियों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग उठाई है।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























