
हापुड़: जिलापूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी की संपत्ति की हो जांच, मां ने दर्ज कराया था मुकदमा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी पुत्री महिपाल निवासी गांव मीरपुर सीतापुर सरसावा सहारनपुर समेत पांच लोगों पर सीमा की माता मुनेश रानी ने ही सहारनपुर के थाना सरसावा में मुकदमा दर्ज कराया। आईपीसी की धारा 420 व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। दर्ज FIR में काले धन का भी प्रकरण जुड़ा है। ऐसे में केंद्रीय एजेंसियों को जिला पूर्ति अधिकारी हापुड़ सीमा चौधरी की चल व अचल संपत्ति की भी जांच करनी चाहिए।
सहारनपुर पुलिस ने संजीव कुमार चौधरी पुत्र हरि प्रकाश चौधरी, राजेंद्र राणा पुत्र लक्ष्मण सिंह, गंभीर पुत्र ऋषिपाल चौधरी निवासीगण मीरपुर सीतापुर सहारनपुर, सीमा चौधरी तथा नरेश कुमार पुत्र जयराम निवासी गांव पहलवानपुर सरसावा सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुनेश का आरोप है कि उनकी बेटी ऐसे गिरोह के साथ मिली है जो माफिया हैं और काले धन से जुड़े मामलों में लिप्त है।
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। संजीव और राजेंद्र ने उसके खाते में 15 लाख रुपए बिना बताए जमा कर दिए। यह बैंक का अकाउंट उसकी बेटी सीमा चौधरी ने खुलवाया था। वही इस खाते का संचालन करती है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी सीमा चौधरी अपनी काली कमाई उसके बैंक खाते में जमा करती है। इतना ही नहीं आरोपी उसकी संपत्ति पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मामला सहारनपुर पुलिस की जांच के दायरे में है। वही एजेंसियों को जिला पूर्ति अधिकारी की संपत्ति की जांच भी करनी चाहिए।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















