
हापुड़: सराफा बाजार की विद्युत आपूर्ति पिछले कई घंटों से प्रभावित
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित सराफा बाजार, पंसारा बाजार आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति करीब 24 घंटे से अधिक समय से प्रभावित रहने के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। गर्मी में व्यापारी, क्षेत्रवासी, ग्राहक बिलबिला उठे जिन्होंने बिजली विभाग को जमकर कोसा।
सर्राफा व्यापारियों, पंसारा व्यापारियों ने बताया कि हापुड़ की चंडी रोड पर सर्राफा बाजार के साथ-साथ बड़ी संख्या में दुकानें हैं। यह हापुड़ का मुख्य बाजार है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहकों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन सोमवार की सुबह करीब 11:00 बजे से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से इलाके की सप्लाई प्रभावित है। घंटे तक क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान नहीं किया गया जिसकी वजह से वह गर्मी झेलने को मजबूर है जिसकी वजह से उनका कारोबार भी प्रभावित है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बिजली विभाग इस ओर ध्यान दें और उनकी समस्या का समाधान निकाले।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















