
दिगम्बर जैन समाज की साधारण बैठक सम्पन्न हुई
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): श्री दिगम्बर जैन समाज की साधारण सभा समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन की अध्यक्षता मे श्री 1008 आदिनाथ जैन मन्दिर कसेरठ बाजार पर सम्पन्न हुई। बैठक मे जैन समाज की वार्षिक रथयात्रा के रूट तथा व्यवस्थाओ पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। अग्रवाल महासभा मे जैन बन्धुओ के बोट न बनाने पर भी चर्चा हुई। कवि सम्मेलन अथवा भजन संध्या मे से क्या कराया जाए इस पर चर्चा अगली बैठक मे होगी।महामंत्री अशोक जैन, चेयरमैन प्रदीप जैन, राजेश जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, मंत्री आकाश जैन, अर्चित जैन, विनीत जैन, अभिषेक जैन, तुषार जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित हुए।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926























