हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध कॉलोनाईजरों ने एचपीडीए के अधिकारियों को खुली चुनौती दी हुई है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मोती कॉलोनी में धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ एचपीडीए के अधिकारियों ने पीले पंजे से कार्रवाई की थी और अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया था लेकिन इसके बावजूद भी कॉलोनाइजरों ने फिर से अवैध कॉलोनी काटनी शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने बाउंड्री भी की है। कॉलोनाइजरों के इस रवैयों को देखकर ऐसा लगता है कि या तो उन्हें अधिकारियों का जरा भी खौफ नहीं है या वह अधिकारियों की मिली भगत के साथ ही अवध कॉलोनी काट रहे हैं।
भोले-भाले लोगों को यह कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनी काट प्लॉट लोगों को बेच रहे हैं। अवैध कॉलोनी के खिलाफ एचपीडीए ने हाल ही में कार्रवाई करते हुए इसे ध्वस्त भी किया था लेकिन एचपीडीए की कार्रवाई का कुछ असर नजर नहीं आ रहा। अब एक बार फिर अवैध कालोनी काटी जा रही है। कड़ी कार्रवाई न होने की वजह से इन अवैध कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एचपीडीए के अधिकारियों ने पहले ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी लेकिन ठोस कार्रवाई न होने के कारण इन अवैध कॉलोनाइजरों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























