हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की राजीव विहार कॉलोनी में टूटी पुलिया सड़क हादसों को न्योता दे रही है। आलम यह है कि इस टूटी पुलिया की चपेट में आने से कई लोग घायल भी हो चुके हैं लेकिन संबंधित विभाग मामले में लापरवाही बरत रहा है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
आपको बता दें कि राजीव विहार में एक पुलिया टूटी हुई है। यहां से कई लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कई बार तो टूटी पुलिया के कारण जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा लेकिन किसी ने इस टूटी पुलिया को ठीक करने की ज़हमत नहीं उठाई जिसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। रात के समय तो यह पुलिया हादसों को दावत देती है जिसके चलते बाइक सवार भी यहां गिर जाते हैं। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस पुलिया को दुरुस्त किया जाए।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065























