👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर के ऊपर सड़क किनारे पड़ी गंदगी से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। यहां से गुजरने वाले लोगों की मांग है कि क्षेत्र की सफाई की जाए। ऐसा ना होने पर इलाके में बीमारी पनप जाती हैं। वहीं जिस तरह का मौसम है ऐसे में बीमारियां बहुत ही जल्द पनपती हैं।
फ्लाईओवर पर सड़क किनारे यह गंदगी आज से नहीं बल्कि पिछले कई दिनों से जमा है। जहां सफाई न होने से लगातार कूड़ा इकट्ठा होता जा रहा है जिससे मच्छर आदि पनप रहे हैं। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इसकी सफाई की जाए और प्रतिदिन यहां झाड़ू लगे जिससे गंदगी ना फैले।























