👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर ददायरा में रविवार की शाम को क्षेत्र में लगभग छह फीट लंबा अजगर निकल आया जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने साहस का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि गांव में स्थित एक दुकान के बाहर ग्रामीणों ने करीब छह फीट लंबा अजगर देखा। अजगर को देखकर सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर जंगलों में छोड़ दिया।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






















