डासना जेल के दरोगा की ट्रेन के कटकर मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ व गाजियाबाद की संयुक्त डासना जेल में तैनात उपनिरीक्षक संजीव कुमार की रविवार को मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार के मुताबिक, उप निरीक्षक तनाव में थे।
मूलरूप से आगरा के फतेहाबाद के डोकी गांव निवासी संजीव कुमार 1995 में भर्ती हुए थे। उनकी पत्नी रीना व दो बेटे मुरादाबाद के पटेलनगर में रहते हैं। पांच जुलाई 2023 में उनका तबादला बरेली से डासना जेल में बतौर हेड जेल वार्डर के रूप में हुआ था। डासना जेल फाटक पर तैनात गेटमैन रवीश कुमार ने बताया कि करीब 10:45 बजे फाटक के पास पटरी की एक तरफ एक व्यक्ति बैठा था। 11 बजे गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर मालगाड़ी जा रही थी। मालगाड़ी गुजरने के बाद पता चला कि वह उसकी चपेट में आ गया। गेटमैन की सूचना पर पुलिस, जेल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि छानबीन की जा
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























