
हापुड़ः अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पालिका की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में हापुड़ नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुधवार को एक अभियान चलाया। अभियान के दौरान पालिका की टीम ने सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जे को हटवाया। कार्रवाई के समय अतिक्रमणरियों में हड़कंप मच गया। पालिका की टीम देख कुछ लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।
राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में चलाया गया यह अभियान जिसमें पालिका के कर्मचारी और पुलिस बल भी शामिल थे। टीम ने अंबेडकर चौराहे पर सड़क किनारे लगे ठेले- खोखे और दुकानों के बाहर फैलाई गई सामग्री को हटवाया और अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी और दोबारा कब्जा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी की चेतावनी दी। राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि यह अभियान नगर क्षेत्र में मिल रही लगातार शिकायतों के आधार पर शुरू किया गया है और कहा कि नगर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। वहीं सार्वजनिक मार्गो पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुनील कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वह नगर पालिका के नियमों का पालन करें और अतिक्रमण से बचें।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






















