
हापुड़ विधायक ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य केयर यूनिट का निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दस्तोई रोड़ स्थित जिला अस्पताल में हापुड के विधायक विजयपाल आढती के प्रयासों से बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण कार्य का गुरुवार को विधायक ने निरीक्षण किया।इसके निर्माण में 18 करोड़ रुपए की लागत आएगी।इस यूनिट का निर्माण होने एक्सीडेंट केस, ह्रदय रोग,हैड इंजरी, डायलिसिस, फेफड़ों की बीमारी, आई.सी.यू.,सी.टी. की सुविधा आम जन मानस को जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी।विधायक ने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों का कुशलक्षेम भी पूछा और उन्हें फल आदि का वितरित किए। विधायक को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुनील त्यागी ने मरीज को अस्पताल की ओर से दी जा रही सुविधाओ से अवगत कराया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























