
हुक्के की गुडगुडाहट के साथ किसानो की महापंचायत 10 अक्टूबर को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद के ग्राम माधापुर डेहरिया में जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में आजाद गुर्जर के निवास पर हुक्के की गुड़गुड़ाहट के साथ 10 अक्टूबर-2025 को होने वाली गन्ना सिंभावली समिति में महापंचायत के लिए चर्चा हुई और सभी से महापंचायत में ट्रैक्टर सहित पहुंचने का आह्वान किया और कहा कि पंचायत में किसानो की समस्याओ के हल हेतु ठोस निर्णय लिए जायेंगे।किसानो की मांग की कि.गन्ने का रेट 450/कुंटल हो।गन्ने का भुगतान समय से हो।हापुड़ जिले में गन्ना क्रिया केंद्रो के प्रस्ताव आए हुए हैं सिंभावली को छोड़कर अन्य सभी मिलों के सेंटर मिले।.गढ़ क्षेत्र खादर में बाढ़ प्रभावितों का सर्वे कराकर सभी फसलों का मुआवजा मिले।किसानों के घर स्मार्ट मीटर न लगाया जाए।धान का सही रेट मिले किसानों का शोषण ना हो, आदि मुद्दों पर महापंचायत व आंदोलन होगा। सभी ने महापंचायत में पूरे दल बल के साथ पहुंचने का आह्वान किया। ब्रहम सिंह देवेंद्र सिंह, नवाब सिंह, डॉ० ओंकार सिंह, मा० चंद्रपाल, सुंदर नागर, मुखिया गुर्जर, साहब सिंह, गजराज सिंह, रिंकू हूण, सोनी सिंह, हेमेंद्र सिंह तेजेंद्र सिंह, जितेंद्र हूण, उमेश सिंह आदि।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























