हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित न्यू कासिमपुर में शनिवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक घर में रखे सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पानी डाल कर उसे काबू में किया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही इस दौरान कोई जान-हानी नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पाया गया।
हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित मोहल्ला न्यू कासिमपुरा में शनिवार की शाम करीब 7:15 बजे एक बुजुर्ग महिला घर में खाना बना रही थी। रसोई में छोटा गैस सिलेंडर रखा हुआ था जिसके माध्यम से खाना पकाया जा रहा था। गैस लीक होने के कारण पांच लीटर के सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली जिससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने पाइप के जरिए पानी डालकर समय रहते आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए



























