हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल में गन्ना समिति के पास एक ओर झुका बिजली का खंबा हादसों को न्योता दे रहा है। आने-जाने वाले लोग कभी भी हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर झुलस सकते हैं। बिजली का यह खंभा नीचे से टूट गया है जो किसी तरह तारों और रस्से पर टिका हुआ है। समय रहते खंभे को दुरुस्त नहीं किया तो एक बड़ा हादसा हो सकता है जिसमें किसी की जान भी जा सकती है।
हापुड़ की नवीन परिसर में खड़े इस खंभे को कुछ महीने पहले एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद रस्से की सहायता से इस खंभे को गिरने से रोका गया। आलम यह है कि यहां से गुजरने वाले व्यापारियों, ग्राहकों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। यह खंबा कभी भी गिर सकता है जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति तो प्रभावित होगी ही। साथ ही बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। विद्युत विभाग को मामले में शीघ्र ही कार्रवाई करनी चाहिए।





















