
आई जी आर एस पोर्टल पर जनपद हापुड़ ने प्रदेश में प्राप्त किया 5वां स्थान डीएम
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित IGRS जनसुनवाई पोर्टल पर जनपद हापुड़ ने जून माह की रैंकिंग में प्रदेश भर में 5वां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद प्रशासन की पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रैंकिंग: माह जून 2026 में प्रदेश के 75 जनपदों में हापुड़ जनपद को 5वां स्थान मिला है। पोर्टल पर प्राप्त कुल शिकायतों में से 98.7% शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी कविता मीना ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने निर्देश दिए कि निस्तारण की गुणवत्ता और समयबद्धता को इसी तरह बनाए रखा जाए। कोई भी शिकायत लंबित न रहे और आवेदक को फीडबैक अवश्य दिया जाए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे सीधे IGRS पोर्टल http://igrs.up.gov.in या जनसुनवाई ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी आवेदक को SMS के माध्यम से मिलती रहती है।
इस उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार व समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854























