
👁 24 views Views
हाईटेंशन तार तक पहुंचे सांप का किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में एक सांप हाई टेंशन तार तक पहुंच गया जिसके बाद मामले की जानकारी संदीप को दी गई। संदीप ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक सांप हाई टेंशन तार तक पहुंच गया। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद संदीप मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























