
ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगा लाभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। इससे रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।
प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में सात जुलाई से दस जुलाई तक और दिल्ली जंक्शन से प्रतापगढ़ जंक्शन जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में दस जुलाई से 13 जुलाई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ संचालन किया जाएगा। अयोध्या से दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में नौ जुलाई से 12 जुलाई तक और दिल्ली से अयोध्या जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में आठ जुलाई से जून से 11 जुलाई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगा रहेगा।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त स्लीपर कोच की व्यवस्था की गई है, जिससे रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























