
बिटोडो में आग लगने से हड़कंप, दमकल ने पाया काबू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम वनखंडा में गुरुवार रात खेतों में रखे कई बिटोड़ों में अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक दिया।
बताया गया कि रेणु पत्नी दिनेश, पूनम पत्नी उमेश, राजकुमारी पत्नी जॉनी, बसंती पत्नी हरी तथा कीर्ति पुत्र सुरेश के बिटोड़े आग की चपेट में आए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























