
👁 4 views Views
बारिश के दौरान मजदूर का मकान ढहा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुड़लिया में हल्की बारिश के दौरान बीती रात एक मजदूर का कच्चा मकान भरभराकर नीचे आ गिरा जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान घर में सो रहे परिजन बाल-बाल बच गए जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला।
आपको बता दें कि गांव में परमा अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। बीती रात बारिश के दौरान मकान का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। इसमें उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे चपेट में आने से बच गए। सभी लोग फंस गए। इसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























