हापुड़ जनपद बना गोश्त के अवैध धंधे का अड्डा,धंधेबाजों के हौंसले बुलंद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड गोश्त के अवैध धंधे का अड्डा बना है।पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी पशुओं का कटान बंद नहीं हो रहा है और चोरी -छिपे मवेशी कटान व गोश्त सप्लाई हो रहा है।जनपद भर अनाधिकृत रूप से बढ़ रही मीट की दुकानें भी इस ओर इंगित करती है।दुकानों के साथ-साथ ठेलों पर भी मीट बिक रहा है।
जनपद हापुड के सिम्भावली ब्लॉक के गांव तिगरी में चोरी- छिपे एक किसान के खेत में हुए दर्जनों मवेशी के कत्ल ने तो सभी की आंखें खोलकर रखा दी।पीड़ित किसान मंगलवार की सुबह जब खेत पर गया तो वह यह देखकर दंग रह गया कि उसके खेत में धंधेबाजो ने दर्जनों मवेशियों को काट डाला है और उनके अवशेष जगह-जगह बिखरे पड़े है तथा खून भरा पड़ा है।तिगरी के गांव प्रधान रविन्द्र सिंह ने थाना सिम्भावली पुलिस को सूचना दी।दर्जनों मवेशी के कटान की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों का जमघट लग गया।किसान नेता पवन हुण ने भी मौके पर पहुंच कर मवेशियो के कत्ल पर चिन्ता व्यक्त की और दोषी को दंडित करने की मांग की।पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
इस हादसे से पहले हापुड नगर पुलिस एक छोटे हाथी को पकड़कर मीट व अवशेष बरामद कर चुकी है।पुलिस ने गोश्त सप्लाई करने जा रहे दो धंधेबाज को भी पकड़ा।इससे पहले भी पुलिस अनेक बार मवेशी वध करने के आरोपियों की धर पकड़ कर चुकी है।
पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाबजूद भी मवेशी का कत्ल व गोश्त का अवैध धंधा बंद नहीं हो रहा है जिस कारण नागरिकों में गुस्सा व्याप्त है।यह गुस्सा किसी भी वक्त चिंगारी बन सकता है।जिस इलाके में मीट के लिए मवेशी कटान की खबर मिले,उस इलाके की पुलिस के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएं।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























