
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (EHapurNews.com): हापुड़ शहर कोतवाल विनोद पांडेय को DIG के आदेश पर लाइन हाजिर किया गया है. विनोद पांडेय और जदीद चौकी इंचार्ज अशोक कुमार पर एक शख्स को 8 घंटे जबरन हवालात में बिठाने का आरोप है. शिकायतकर्ता पीड़ित को 8 घंटे तक हवालात में बिठाकर जबरदस्ती समझौता कराया गया. इस दौरान पीड़ित से गाली-गलौज, अभद्रता भी की गयी. इस मामले की शिकायत मेरठ DIG कलानिधि नैथानी से की गयी थी.IPS बजरंग प्रसाद की शुरूआती जांच में थाने में CCTV कैमरे भी बंद मिले है. विस्तृत जांच SPRA मेरठ कर रहे है. चौकी इंचार्ज भी लाइन भेजे गये है.






















