
एक करोड़ 84 लाख रुपए हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक करोड़ 84 लाख रुपए की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने देहात क्षेत्र के गांव दोयमी निवासी मूलचंद कोरी पुत्र रामपाल सिंह की तहरीर के आधार पर दोयमी निवासी आदेश शर्मा और उसके पिता ओंकार शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने खुद को कोर्ट में प्रभावशाली व्यक्ति बताकर एक ग्रामीण और उसके परिवार को झूठे मुकदमे का डर दिखाया और उनसे करोड़ों रुपए ऐंठ लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मूलचंद कोरी ने बताया कि आदेश शर्मा ने 2022 से उन्हें और उनके भाइयों को लगातार ठगा। उन्हें बताया कि उनकी खरीदी गई जमीन पर मुकदमा चल रहा है। उनका मकान गिराया जा सकता है। मामले को रफतफा करने के नाम पर लगातार रुपए ऐंठे। बार-बार पैसों की मांग की। बाद में फर्जी लोक अदालत के आदेश और गैर जमानती वारंट का डर दिखाकर लाखों रुपए ऐंठ लिए। इस प्रकार कुल 1.84 लाख की ठगी को अंजाम दिया। रुपए रिश्तेदारों व परिचितों से उधार व ब्याज पर ले कर दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















